


जालंधर : जय महाराष्ट्र गणेश महाउत्सव कमेटी की तरफ़ से जालंधर में श्री छत्रपति महाराज जी की जयंती लाल बाज़ार में मनाई गई । जालंधर से उद्योगपति एवं समाजसेवक भुवन मल्होत्रा ने हाज़िरी लगाई इस मौके पर वह बताते हैं छत्रपति शिवाजी महाराज वीरता, स्वाभिमान और धर्म रक्षा के प्रतीक थे उन्होंने अन्याय और अत्याचार के खिलाफ साहस के साथ संघर्ष कियाशिवाजी महाराज ने “हिंदवी स्वराज्य” का सपना देखा और उसे साकार किया उनकी प्रशासनिक क्षमता और युद्धनीति आज भी प्रेरणा देती है।शिवाजी महाराज का जीवन हमें राष्ट्रप्रेम और निडरता का संदेश देता है।उनके जन्मदिवस पर हम उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लें शिवाजी महाराज की वीरता और त्याग को शत-शत नमन। साथ हैं जालंधर मराठा यूनियन के प्रधान विक्रम पाटिल , परमोद कुमार , प्रधान शंकर सेठ ।

