महानगर में लुटेरों का राज जारी है बरकरार : आए दिन किसी ना किसी इलाके में लूटेरे दुकानों को अपना बना रहे हैं निशाना

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर : जालंधर महानगर में लुटेरों का राज बरकरार जारी है आए दिन किसी ना किसी इलाके में लूटेरे दुकानों को अपना निशाना बना कर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस के प्रयासों के बावजूद वारदातों पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग पा रहा। ताजा मामला अवतार नगर इलाके से सामने आया है, जहां देर रात चोरों ने छाबड़ा जनरल स्टोर को निशाना बनाते हुए दुकान से नगदी चोरी कर ली। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।मामले की जानकारी देते हुए जतिन ने बताया कि उसके भाई की दुकान पर तड़के करीब 3:30 बजे चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना के दौरान एक चोर दुकान के अंदर घुसा और सीधे तिजौरी तक पहुंच गया। काफी देर तक तलाश करने के बाद वह तिजौरी में रखी करीब 35 हजार रुपये की नगदी लेकर मौके से फरार हो गया।घटना की शिकायत थाना भार्गव कैंप पुलिस को दे दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने इस मामले में दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।दुकानदार के बेटे युवी ने बताया कि सुबह करीब 7:30 बजे उसके पिता जब दुकान खोलने पहुंचे तो ताले टूटे हुए मिले। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पीड़ित के अनुसार मंडी में भुगतान के लिए तिजौरी में नगदी रखी गई थी, जिसे चोर ले गए।पीड़ित ने यह भी बताया कि उक्त सड़क पर पहले भी कई चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे क्षेत्र के व्यापारियों में डर का माहौल है। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि मुंह ढके आरोपी दुकान में प्रवेश करता है और सीधे तिजौरी की जांच करने लगता है, जिसके बाद वह नकदी लेकर फरार हो जाता है।पुलिस का कहना है कि पीड़ित के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page