जिला भाजपा द्वारा लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर वेस्ट और सैंट्रल हल्के के मंडल,शक्ति केंद्र अध्यक्षों और प्रभारियों के साथ की अहम बैठक

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जलांधर : भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा द्वारा लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर वेस्ट और सैंट्रल हल्के के मंडल,शक्ति केंद्रों अध्यक्षों और प्रभारियों के साथ अहम बैठक की।इसमें हल्का वेस्ट में जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की की अध्यक्षता में अलग अलग मंडलों में बैठक हुई जिसमें विशेष रूप से जिला भाजपा अध्यक्ष सुशील शर्मा,पूर्व भाजपा जिला देहाती अध्यक्ष अमरजीत सिंह अमरी,जिला उपाध्यक्ष दविंदर भारद्वाज,प्रभारियों में जिला प्रवक्ता सनी शर्मा,जिला उपाध्यक्ष भूपिंदर कुमार और मनीष विज विशेष रूप से उपस्थित हुए वही सेंट्रल हल्के के मंडलों की बैठकों में मंडल अध्यक्ष संदीप कुमार और शितज ढल्ल की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा,हल्का प्रभारी भगवंत प्रभाकर,पुनीत शुक्ला,जिला उपाध्यक्ष दविंदर कालिया,विवेक खन्ना,मनजिंदर चठा,विशेष रूप से उपस्थित हुए।इस अवसर पर सुशील शर्मा ने कहा कि सभी को चुनाव संबंधी जरूरी दिशा-निर्देश देते हुए कार्यकर्ताओं को पार्टी के पक्ष में जनता से अधिक से अधिक संपर्क बना कर उन्हें पार्टी के हक में वोट करने के लिए तैयार करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इन बैठकों का प्रमुख उद्देश्य आम मतदाता से जुड़ना, उन्हें केंद्र सरकार की जन-कल्याणकारी नीतियों से अवगत करवाना और भाजपा के साथ जोड़ना है।उन्होंने कहा कि मोदी जी के रूप में देश को ऐसा मजबूत और निर्णायक नेतृत्व मिला है जिसने दशकों से अपने जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए जूझ रहे गरीब लोगों को विकास की धारा से जोड़कर समाज में अच्छा जीवन गुजारने का नया अवसर प्रदान दिया है।उन्होंने कहा कि मोदी जी ने गरीब कल्याण की विकास योजनाओं और देश के हर एक क्षेत्र के विकास मॉडल को धरातल पर लागू किया है।IMG 20240130 191412उन्होंने कहा कि हमें केंद्र सरकार की विकासशील नीतियों को घर-घर लेकर जाना है और इसके लिए हमें बूथ से लेकर शक्ति केंद्र,मंडल,सभी को अभी से अपने-अपने क्षेत्र में इसके लिए पूरी मेहनत से कार्य करना है। सुशील शर्मा ने कहा कि मोदी जी के दृढ़ संकल्प ने देशवासियों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास को पहले से और ज्यादा मजबूत किया है और आज उनकी सोच से ही पूरे राष्ट्र में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे है।उन्होंने कहा कि भाजपा हर बूथ पर मजबूती से चुनाव लडेगी।इस अवसर पर मंडल अध्यक्षों में संदीप कुमार,शितज ढल्ल,गौरव जोशी,राकेश राणा, कुणाल शर्मा,मनीष बल,राम लुबाया,गौरव मेहता, जगजीत सिंह,राजेश पाठक,मदन लाल,सकुल महाजन,हरप्रीत सिंह बेदी, अमनदीप दीपी,राजिंदर गोसाई,अजय महंत और मंडलों की कार्यकारिणी और शक्ति केंद्र अध्यक्ष आदि उपस्थित थे।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page