


जालंधर : जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के प्रेसिडेंट और पूर्व MLA राजिंदर बेरी ने कहा कि आम आदमी पार्टी लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने में बुरी तरह फेल हो गई है। अब जालंधर शहर का भगवान ही रखवाला है। आम आदमी पार्टी सरकार के समय में व्यापारी और बिजनेसमैन सभी परेशान हैं। रोज़ फायरिंग हो रही है, पुलिस का कोई कंट्रोल नहीं है। किसी को गोलियों से डराया जा रहा है, किसी से फिरौती मांगी जा रही है। लॉ एंड ऑर्डर का जनाजा निकल चुका है। सरकार बच्चे की तरह सो रही है। खुलेआम मर्डर हो रहे हैं, खुलेआम स्नैचिंग हो रही है। पंजाब को एक अंधेरे दौर की ओर धकेला जा रहा है। पहले हमारे शहीदों ने कुर्बानी देकर पंजाब को खुशहाल राज्य बनाया था, लेकिन आज की मौजूदा सरकार ने पंजाब को बदहाल राज्य बना दिया है। पंजाब सरकार से लॉ एंड ऑर्डर नहीं संभल रहा है। व्यापारी अपने बिजनेस बंद करके अपने परिवारों के साथ विदेश जाने को मजबूर हैं। कोई भी परिवार सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। लोगों के घरों में घुसकर लूटपाट की जा रही है।

