


जालंधर के 2 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरी मेल मिली है। शहर के बीच और पंजाब आर्म्ड पुलिस कैंपस में बने पुलिस DAV और रामामंडी की APJ स्कूल ब्रांच को धमकी भरी मेल आई है। स्कूलों की सूचना के बाद पुलिस बल स्निफर डॉग और बम निरोधक दस्ते के साथ पहुंच गई हैं। पुलिस को अभी बम जैसा कुछ नहीं मिला है। स्कूलों को इस तरह की धमकियां पहले भी कई बार मिल चुकी हैं। पैनिक से बचने के लिए अभी तक स्कूलों की तरफ से छुट्टी नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि जांच चल रही है। धमकी भरी मेल कहां से आई है, इस संबंध में भी टेक्टिनकल टीमों को ट्रेस करने के लिए लगाया गया है।

