सीआईए स्टाफ देहात पुलिस ने 20 किलो डोडे चूरा पोस्त सहित व्यक्ति को किया काबू

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर : स. हरविंदर सिंह विरक, पीपीएस, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जालंधर ग्रामीण के दिशा-निर्देशों के तहत समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ चलाई जा रही विशेष मुहिम के दौरान सीआईए स्टाफ जालंधर देहात ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20 किलो डोडे चूरा पोस्त बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है। जानकारी देते हुए एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि रामपुर लल्लियां चौक के पास नियमित गश्त के दौरान सीआईए टीम ने एक संदिग्ध युवक को रोककर पूछताछ की। आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पुत्र मुख्तियार सिंह, निवासी गांव असमाइलपुर, थाना लोहियां, जिला जालंधर (उम्र लगभग 25 वर्ष) के रूप में हुई है।उसके मोटरसाइकिल पर रखे बैग की तलाशी लेने पर पुलिस ने 20 किलो डोडे चूरा पोस्त बरामद किया।पकड़े गए आरोपी पर एफआईआर नंबर 29 दिनांक 11.03.2026 धाराएं: 15-बी, 61, 85 एनडीपीएस एक्ट थाना: लांबड़ा, जिला जालंधर देहात के रूप में हुई है आरोपी को अदालत में पेश किया गया है और 02 दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। आगे पूछताछ जारी है और पुलिस ड्रग नेटवर्क में आरोपी के आगे और पीछे के लिंक की जांच कर रही है।पकड़े गए20 किलो कुचली हुई भुक्की (डोडे चूरा), मोटरसाइकिल: बजाज प्लेटिना,रजिस्ट्रेशन नंबर: PB67-D-9736 (काला) की है पकड़े गए आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पुत्र मुख्तियार सिंह निवासी गांव असमैलपुर, थाना लोहियां, जिला जालंधर की हुई है  पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पहले  भी की मामले दर्ज है

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page