


जालंधर : डिप्टी डायरेक्टर जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो नीलम महे ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 1 अप्रैल 2026 तक वेब पोर्टल www.joinindianarmy.nic.in पर किया जा सकता है।उन्होंने बताया कि ऑनलाइन परीक्षा 1 जून 2026 को होगी। उम्मीदवार का जन्म 01-07-2005 से 01-07-2009 के बीच होना चाहिए।शैक्षणिक योग्यता के बारे में जानकारी देते बताया कि अग्निवीर जी.डी.के लिए उम्मीदवार 10वीं पास (45% अंकों के साथ) अग्निवीर टेक्निकल के लिए 12वीं पास (साइंस PCM) अग्निवीर क्लर्क/एसकेटी के लिए 10वीं पास (60% अंकों के साथ) अग्निवीर ट्रेड्समैन के लिए 8वीं/10वीं पास होना चाहिए।उन्होंने यह भी बताया कि पंजाब सरकार द्वारा स्थापित सी- पाईट कैंप, थेह कांजला, कपूरथला में इस भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार लिखित और फिजिकल टेस्ट की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग प्राप्त कर सकते हैं। यहां छात्रों को हॉस्टल, खाना, जिम, स्मार्ट क्लास रूम आदि सभी मुफ्त सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती है जानकारी देते हुए ट्रेनिंग ऑफिसर सी-पाईट कैंप कैप्टन अजीत सिंह ने बताया कि जो अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए मुफ्त लिखित और फिजिकल ट्रेनिंग लेना चाहते हैं, वे अपनी 10वीं/12वीं की योग्यता प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, 2 पासपोर्ट साइज फोटो और ऑनलाइन अप्लाई किए गए फॉर्म की कॉपी लेकर सी-पाईट कैंप, थेह कांजला, कपूरथला में या कैंप के हेल्पलाइन नंबर 83601-63527 तथा 69002-00733 पर संपर्क कर सकते है।

