


जालंधर : जालंधर लंबा पिंड चौक पर एंटी क्राइमएंटी करप्शन द्वारा 144वां राशन वितरण/वार्षिक समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार. सुरिंदर सिंह कैरों ने कहा कि जहां हम विधवाओं/गरीबों को राशन वितरित करते हैं, वहीं हम गरीब परिवारों की लड़कियों के विवाह,और लावारिस शवों के दाह संस्कार और चिकित्सा शिविर/रक्तदान शिविर भी आयोजित करते हैं। इस कार्यक्रम में पंजाब केसरी ग्रुप से श्री विजय कुमार चोपड़ा जी, संत निर्मल दास जी बाबा जोड़े, बाबा लखबीर सिंह जी (तरना दल के प्रमुख), नारी शक्ति की अध्यक्ष सिस्टर संतोष कुमारी, जत्थेदार जगजीत सिंह गाबा (पंजाब अध्यक्ष), प्रशांत गंभीर (भाजपा नेता), पंकज चड्ढा (सोदल मंदिर के अध्यक्ष), इकबाल सिंह अर्नेजा, वरिंदर शर्मा (योगी), मनजीत सिंह ( प्रथम पातशाही, लांबा पिंड), हरप्रीत सिंह (अमृत कंप्यूटर्स) सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इस अवसर पर 51 परिवारों को राशन दिया गया और जरूरतमंद बच्चों को बैग/स्टेशनरी सामग्री देकर सम्मानित किया गया, साथ ही 10 बुजुर्गों को कंबल और ग्लूकोज डी देकर सम्मानित किया गया। श्री विजय कुमार चोपड़ा जी ने अध्यक्ष सुरिंदर सिंह कैरों की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज में हर दिन ऐसे लोग जन्म लें जो अपना जीवन दूसरों की सेवा में समर्पित कर दें। इस संगठन की शुरुआत 5 परिवारों को राशन देने से हुई थी, जो आज विशाल रूप धारण कर चुका है और हर महीने 51 परिवारों को राशन प्रदान कर रहा है। संत निर्मल दास जी बाबा ने इस संगठन को आशीर्वाद दिया और कहा कि यह संगठन पहले से कहीं अधिक लोगों की सेवा करेगा। भाजपा नेता प्रशांत गंभीर ने भी संगठन के बारे में विस्तृत जानकारी दी और बताया कि यह संगठन दिव्यांग बच्चों को कृत्रिम अंग/व्हीलचेयर भी प्रदान करता है।
जगजीत सिंह गाबा जी ने संगत को धन्यवाद दिया और महासचिव यशपाल सिंह सफारी और डॉ. कुलवंत राय ने मंच सचिव के रूप में अपनी सेवाएं बखूबी निभाईं। कार्यक्रम में ललित लवली, लखविंदर सिंह, मोहन लाल अरोड़ा, दलजीत सिंह अरोड़ा, मुस्लिम विंग से रहमत अली, सत्तम हुसैन, हरबंस लाल (ग्रामीण अध्यक्ष), कुलदीप मोदी, बलविंदर सिंह, कस्तूरी लाल, काला कौशल, राजरानी, सुनील कुमार, भूपिंदर कौर खैरा, दविंदर सिंह मथारू, रणजीत सिंह, कुलबीर सिंह, राजिंदर सिंह राजा, राजिंदर सिंह मजीठिया, जसविंदर सिंह सांसी, गुरदित सिंह मणि, गुरलीन सिंह, बलविंदर सिंह डॉ परवीन कुमार ,मोहिंद्र पल , जोगिंदर पाल शर्मा, मोनू, दौलत राम,राज कुमार,शामिल हुए। बब्बू, जशनप्रीत सिंह, हर्षदीप सिंह, रंजीत कुमार, सुनील शर्मा, रमेश जी, राजिंदर सिंह, अरविंदर सिंह आदि उपस्थित रहे

