हरनामदासपुरा में स्थित वेस्ट एंड वेस्टर्न यूनियन टूर एंड ट्रेवल की दुकान पर लुट की वारदात को अंजाम देने वाले काबू

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News Trident News

जालंधर : थाना 2 के अंतर्गत आते हरनामदासपुरा में स्थित वेस्ट एंड वेस्टर्न यूनियन टूर एंड ट्रेवल की दुकान पर बीते दिन 3 लुटेरे 1 लाख 8 हजार की नगदी लेकर फरार हो गए थे। वहीं इस घटना को लेकर कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रैस कांफ्रेंस में जानकारी देते हुए डीसीपी मनप्रीत ढिल्लों ने बताया कि शाम को 6:22 बजे घटना की सूचना मिली थी। उन्होंने कहा कि पूछताछ में पता लगा 2 लड़के पहले 3:30 बजे दुकान पर आए थे। उस दौरान युवकों ने मुंह पर मास्क पहना हुआ था। IMG 20260416 WA0339कुछ समय बाद युवक मौके से चले गए।घटना के कुछ समय बाद युवक दोबारा दुकान पर आए दोबारा से टिकट की बातें करने लग गए।युवकों ने देखा की लड़की दुकान पर अकेली बैठी हुई है, जिसका फायदा उठाते हुए एक युवक काउंटर के पिछली साइड से अंदर गया और तिजौरी से नगदी निकाल कर लुटेरे मौके से फरार हो गए थे।आरोपियों को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। आरोपियों के कब्जे से कुछ नगदी बरामद की गई है। आरोपियों की पहचान गुरदीप और अमृतपाल सिंह के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ पहले से 2 मामले दर्ज है। IMG 20260416 WA0340आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, जल्द ही तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। डीसीपी ढिल्लों ने कहा कि इसी के साथ एक अलग मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत कार्रवाई करते हुए 195 ग्राम हेरोइन और एक्टिवा बरामद की गई।वहीं घटना स्थल पर लगे कैमरे की सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि दुकान पर अकेली महिला बैठी है। इस दौरान ब्लैक शर्ट में लड़का दुकान में आता है। लड़के ने मुंह रूमाल से ढका हुआ है और टिकट को लेकर पूछताछ करने लग जाता है। जिसके बाद लड़की किसी फोन पर बात कर रही होती है। जिसके बाद चैक शर्ट में दूसरा लड़का मुंह पर मास्क पहनकर आ जाता है और वहां पर खड़ा हो जाता है, लेकिन लड़की दोबारा से किसी के साथ फोन पर बात करने लग जाती है। तभी चैक शर्ट पहने लड़का बाहर की ओर देखने लग जाता है। हालांकि बाहर एक्टिवा पर तीसरा साथी मौजूद है। फिर दोनों लड़के आपस में बात करने लग जाते है। इसी दौरान ब्लैक शर्ट पहले लड़का लड़की के पीछे जाकर खड़ा हो जाता है और लड़की को पता भी नहीं चल पाता। जिसके बाद वह दूसरे साथी को पीछे से आकर अटैक करने के लिए कहता है। इस दौरान ब्लैक शर्ट पहने लड़के ने लड़की के मुंह को दबोचा और तिजौरी से नगदी लेकर बड़े आराम से तीनों लुटेरे मौके से फरार हो जाते है।

 

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page