डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने जालंधर के लिए प्रमुख विकास प्राथमिकताओं की रूपरेखा पर डाला प्रकाश

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News Trident News

जालंधर : डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने जालंधर जिले को विकास की दृष्टि से एक प्रगतिशील जिले में बदलने के लिए अपनी प्रमुख प्राथमिकताओं की रूपरेखा साझा की। यहां जिला प्रशासकीय कॉम्प्लेक्स में स्थानीय मीडिया से बातचीत करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कृषि, बुनियादी ढांचे और बेहतर प्रशासन पर केंद्रित व्यापक रणनीति पर प्रकाश डाला।डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि उनकी प्राथमिकता चल रहे गेहूं खरीद सीजन को उचित और निर्विघ्न ढंग से निपटाना है। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा पहले ही जिले भर की मंडियों में गेहूं की निर्विघ्न खरीद के लिए पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित किए गए है। किसानों को पूर्ण सहयोग का भरोसा देते हुए श्री वालिया ने कहा कि किसानों को अपनी फसल की बिक्री में कोई दिक्कत पेश नहीं आने दी जाएगी।बुनियादी ढांचे के विकास को एक और प्रमुख प्राथमिकता बताते हुए उन्होंने कहा कि नागरिक सेवाओं को मजबूत करने और चल रहे विकास प्रोजेक्ट्स को तेजी से पूरा करने के लिए ठोस उपाय किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिले में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में कोई कसर बाकी नहीं रहने दी जाएगी।डिप्टी कमिश्नर ने पंजाब सरकार की लोक कल्याण योजनाओं को जमीन पर प्रभावी ढंग से लागू करने की महत्वता पर जोर दिया। उन्होंने विशेष तौर पर ‘मुख्यमंत्री मांवां-धीया सत्कार’ योजना और ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ का जिक्र करते हुए कहा कि इन योजनाओं के तहत लाभार्थियों का उचित रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित बनाया जाएगा।पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन उपलब्ध करवाने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए डिप्टी कमिश्नर ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में मीडिया के चौथे स्तंभ के रूप में किए जा रहे योगदान की सराहना की, जिन्होंने समय पर निपटारे के लिए जन समस्याओं को उजागर करने में अहम भूमिका निभाई जा रही है।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page