
जालंधर : रुद्र सेना संगठन की तरफ से मासिक बैशाख शिवरात्रि उत्सव बाबा महाकाल मंदिर श्मशान भूमि नजदीक किशनपुरा मनाया गया इस शुभ मौके पर महाकाल बाबा जी का रुद्र अभिषेक विद्वान् पंडितों से गोरी गणेश पूजन करे मंत्र उच्चारण से रुद्री पाठ कर बाबा महाकाल जी का रुद्राभिषेक किया इस मौक पर मुख्य यजमान के तौर पर शिवयोगी दयाल भाई, महंत हरीश कुमार, आदित्य शर्मा व कर्ण गंगोत्रारा रहे दयाल वर्मा ने बताया कि हिंदू पंचांग के अनुसार, आज वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है. आज का दिन शिव भक्तों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है मान्यता है कि मासिक शिवरात्रि के दिन जो भक्त पूरी श्रद्धा से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं. संदीप वर्मा ने कहा कि इस बार की शिवरात्रि को खास बनाने वाला सबसे बड़ा कारण है यह था कि बुध प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि का एक साथ पड़ना. धार्मिक मान्यता के अनुसार, जब त्रयोदशी (प्रदोष) और चतुर्दशी (शिवरात्रि) तिथि का प्रभाव एक ही दिन रहा. इस दौरान भगवान शिव की पूजा करने से दोगुना पुण्य प्राप्त होता है और जीवन की बाधाएं दूर होती हैं इसी के साथ ही महंत हरीश कुमार ने कहा कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस विशेष संयोग में किया गया व्रत और पूजा जीवन में सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और सफलता लेकर आता है. कुंवारे लोगों को योग्य जीवनसाथी की प्राप्ति होती है, वहीं विवाहित लोगों के जीवन में प्रेम और स्थिरता बढ़ती है. साथ ही, यह व्रत मानसिक शांति और आध्यात्मिक उन्नति का भी मार्ग खोलता है इस मौक पर ननू पूरी,अजय, निशा,नेहा, शिव,करताराम,नव, रवि मट्टू व अन्य शिव भक्त उपस्थित रहे