नार्थ हल्के में कांग्रेस की बैठक में बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर हुई चर्चा

by Sandeep Verma
0 comment

जालंधर : हल्का उत्तरी विधानसभा में कांग्रेस ने बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत करने के लिए पंजाब के सह प्रभारी रविंदर डालवी की अध्यक्षकता द्वारा करतार बस के कार्यलय पर बैठक की गई ।  IMG 20260319 WA0433 IMG 20260319 WA0434 जिसमे बूथ लेवल एजेंटों को प्रशिक्षित किया गया और कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया। इस अफसर पर सरदार हरदीप सिंह किंगरा ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया की निगरानी के लिए बूथ लेवल एजेंटों को सतर्क रहने के लिए मन्त्र दिए उन्होंने कहा हर एक बीएलए को बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाना और मतदाताओं से सीधा संपर्क साधना होगा और अपने कार्य के प्रति पूरी वफ़ादारी निभानी पड़ेगी।IMG 20260319 WA0436 इस मोके पर नार्थ हलके के विधायक व् आल इण्डिया कांग्रेस के सदस्य जूनियर अवतार हैनरी ने सुमित बेरी को नार्थ हलके का बूथ लेवल एजेंट 1 (बीएलए) नियुक्त किया। उन्होंने कहा कार्यकर्ता किसी भी संगठन की रीढ़ होते हैं और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे अहम होती है। उन्होंने कहा कि चुनाव मैदान में असली लड़ाई बूथ पर होती है। जिस पार्टी का बूथ स्तर मजबूत होता है, वही चुनावी मुकाबले में सफल होती है। IMG 20260319 WA0435IMG 20260319 WA0430सुमित बेरी ने पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री व् प्रदेश कांग्रेस के अनुसाशन कमेटी के चेयरमैन अवतार हैनरी और उत्तरी क्षेत्र के विधायक जूनियर अवतार हैनरी का आभार व्यक्त किया और उन्हें पूरा यकीन दिलाया की वह पूरी ईमानदारी और मेहनत से बूथ स्तर पर कार्य करेंगे और आगामी विधानसभा चुनाव में क्षेत्र के लोकप्रिय नेता विधायक जूनियर हैनरी को रिकार्डतोड़ मतों से तीसरी बार भी विजयी बनाएंगे। इस बैठक में ब्लाक प्रधान सहित पार्षद,पूर्व पार्षद,बूथ लेवल एजेंट और कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page