
जालंधर : 26 मार्च को निकलने वाली श्री राम चौक से भव्य शोभायात्रा पर प्लाजा चौक में शिव परिवार मानव सेवा सोसायटी की तरफ से भव्य मंच और विशाल लंगर का आयोजन किया जा रहा है इस मौक पर प्रधान आशु मल्होत्रा ने बताया कि 26 मार्च को निकलने वाली श्री राम नवमी पर शोभायात्रा का कार्यक्रम पद्म श्री विजय चोपड़ा जी से दिखाए गए मार्ग दर्शन पर चलाया जा रहा है निकलने वाली भव्य शोभायात्रा में शामिल होने वाले सभी श्री राम भक्तों के लिए सम्मानित समारोह व विशेष कड़ी चावला का आयोजन किया जा रहा है इस मौक पर जानकारी देते हुए बताया कि हिंदू धर्म में राम नवमी का विशेष महत्व है। यह दिन भगवान राम को समर्पित होता है। साथ ही हिंदू धर्म में राम नवमी का पर्व भगवान राम के जन्मोत्सव के रूप में जाना जाता है। शास्त्रों के मुताबिक त्रेता युग में चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी पर अयोध्या में भगवान राम का जन्म हुआ था। तभी से इस तिथि पर देशभर में राम नवमी का पर्व मनाने की परंपरा चली आ रही है। इस मौक पर वैभव शर्मा, राजेश शर्मा व अन्य राम भक्त भी उपस्थित रहे