जालंधर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा भक्तों का सैलाब

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर ( एस के वर्मा ): श्री कष्ट निवारण बालाजी परिवार द्वारा सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन का शुभारंभ हरि है हजार हाथ वाला दीन दयाला हरि है हज़ार हाथ वाला, श्री राधे गोविंदा हरि का प्यारा नाम है, भजनों के माध्यम से किया गया । ओम नमो भगवते वासो देवाय नमः, श्रीमन नारायण नारायण हरि हरि इत्यादि भजनों का दौर पटेल चौंक के साई दास स्कूल की ग्राउंड में देखने को मिला। जहां खचा-खच भगतों से पंड़ाल भरा हुआ था।IMG 20230223 011212 768x513 1 वहां कथा पंड़ाल सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा विधायक रमन अरोड़ा की अध्यक्षता में चल रही थीं। कथा का शुभारंभ कैबिनट मंत्री लालचंद कटारुचक, विधायक शीतल अंगुराल ने पत्नी के साथ ज्योत प्रज्वलित कर किया गया जिसमें अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक जया किशोरी ने कथा के तीसरे दिन अजमिल की कथा, विश्व रूप चरित्र, ग्यासुर की कथा, भक्त प्रह्राद की कथा का वर्णन भगतों को बताया। कथा में वाणी विज, मीतू शीतल अंगुराल, चरणजीत कौर संघा, प्रिंस अशोक, दिनेश ढल्ल ने कथा में विशेष तौर पर शिरकत कर अपनी हाज़री लगवाई। IMG 20230223 WA0039 768x546 1    इस दौरान कथा वाचक जया किशोरी ने कहा कि सुख में सब साथ होते है, दु:ख में सब दूर हो जाते है। अगर हम साथ रहेगें तो दुःख कम महसूस होगा। क्योंकि एकता में ही बल है। ऐसा इस लिए कहा जाता है, आप भगवान के नाम को जितना हो सकें आगे लेकर जाए, तो लोग आपके पीछे आएंगे, क्योंकि भगवान के नाम में सच्चाई के साथ बल भी होता है। केवल मात्र प्रभु का नाम ही है जो साथ जाता है, बाकी इंसान सब यही छोड़ चला जाता है, एवँ कथा में अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक जया किशोरी ने कहा अंत समय प्रभु का नाम लेने से इंसान को मोक्ष प्राप्त होता है। जिसका चित्र भगवान के आगे अच्छा हो, उसे किसी की नज़र नहीं लगती। और कथा में बताया कि भगवान के कितने सुंदर नाम है। जिनका नाम मुख पर आते मन शांत हो जाता है और कहा कि माता पिता और भगवान में कोई अंतर नहीं, जैसे जब बच्चा ग़लती करता है, वह अपने माता पिता के पास जाता है, वैसे ही हम है, जब हम ग़लती करते है, तभी हम भगवान के पास शमा मांगने जाते है। कथा के अंत में जया किशोरी ने मधुर वाणीे से श्रीमन नारायण नारायण हरि हरि, हम तुम्हारे थे प्रभु जी तुम हमारे हो तुम हमारे ही रहोगें, श्री राम जानकी, मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है, काली कमली वाला मेरा यार है इत्यादि भजनों का गुणगान कर पंडाल में बैठे भक्तोँ को झूमने पर विवष्य कर दिया। कथा के अंत में नरसिंह भगवान की सुंदर झांकी के दर्शन भी करवाए गए। इस मौके महेश मखीजा, राहुल बाहरी, राजू मखीजा, राजू मदान, दविंदर वर्मा, अरुण आनंद, विनोद शर्मा, शिवम मखीजा, गीता अरोड़ा, राधा मदान, साक्षी अरोड़ा, बॉबी मखीजा, दीपिका बाहरी, ममता मखीजा, रमेश अरोड़ा, बिट्टू , दीपक कुमार, राज अरोड़ा, ऊर्जा मदान, शाम शर्मा, सोनू बजाज, मनीष बजाज, गौरव अरोड़ा इत्यादि अन्य भगत उपस्थित थे।

 

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page