

जालंधर : वार्ड 74 (लम्मा पिंड चौक) से कांग्रेस की तरफ से प्रताप सिंह कंबोज के हल्का निवासी चाहते हैं कि पार्षद के रूप में मैं उनका प्रतिनिधित्व करूं।यह बात जालंधर नॉर्थ हल्का के वार्ड नंबर 74 के समाज सेविक व कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह कंबोज ने द ट्राइडेंट न्यूज के साथ एक विशेष भेंटवार्ता के दौरान कही। उन्होंने चुनाव लड़ने में दिलचस्पी दिखाते हुए कहा कि राजनीति में रणनीति का महत्वपूर्ण स्थान होता है। सही समय आने पर कुछ चीजों की घोषणा की जाती है। जब इसका सही समय आएगा, तब इसकी घोषणा कर दी जाएगी। इसके बावजूद मैं अपने वार्ड के लिए कुछ करना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि यह जल्द ही तय हो जाएगा मैं कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ूंगा। बता दें कि प्रताप सिंह कंबोज की उनकी इस वार्ड में भी अच्छी पकड़ है।








