भाजपा मंडल 5 ने तरन तारन पहुंचकर प्रत्याशी हरजोत संधू के लिए किया जबरदस्त प्रचार

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News Trident News

जालंधर :  भाजपा जालंधर शहरी के जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में मंडल 5 के कार्यकारी अध्यक्ष इंजी. चंदन राखेजा के नेतृत्व में मंडल 5 की टीम ने तरन तारन में भाजपा प्रत्याशी हरजोत सिंह संधू के समर्थन में जोरदार चुनाव प्रचार किया।इंजी. चंदन राखेजा एवं उनकी टीम ने तरन तारन में डोर टू डोर अभियान चलाकर जनता से सीधा संवाद किया और उन्हें मौजूदा पंजाब सरकार की वादाखिलाफी एवं झूठे प्रचार से सावधान रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार पंजाब में कानून-व्यवस्था और नशे के मुद्दे पर पूरी तरह असफल साबित हुई है, इसलिए तरन तारन की जनता इस निकम्मी सरकार को सबक सिखाकर भाजपा प्रत्याशी हरजोत सिंह संधू को भारी मतों से विजयी बनाए।इंजी. राखेजा ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो पंजाब को पुनः विकास और प्रगति की राह पर ले जा सकती है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे हरजोत संधू के पक्ष में मतदान कर तरन तारन को विकास की नई दिशा दें।इस अवसर पर भाजपा जालंधर शहरी के अध्यक्ष सुशील शर्मा, पूर्व विधायक शीतल अंगुराल, पूर्व जिला अध्यक्ष रवि महेन्द्रू, महामंत्री अशोक सरीन (हिक्की), वरिष्ठ भाजपा नेता मुनीश नड्डा, मंडल 5 से महामंत्री सरदार गुरमीत सिंह, उपाध्यक्ष सचिन शर्मा, सचिव जेपी पांडे, बूथ अध्यक्ष तरुण कुमार और मंजीत सिंह सहित भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और क्षेत्र की जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

You Might Be Interested In
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page