विधायक हैनरी श्री गुरु रविदास प्रकट उत्सव के उपलक्ष्य पर क्षेत्र के विभिन्न धर्मिक स्थलों पर हुए नतमस्तक

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर : श्री गुरु रविदास महाराज जी के 647 वें प्रकट उत्सव पर हल्का उत्तरी विधानसभा के विधायक व् आल इण्डिया कांग्रेस के सदस्य जूनियर अवतार हैनरी क्षेत्र के श्री गुरु रविदास नगर,राम नगर,छोटा सईपुर,बड़ा सईपुर,संतोखपुरा,लम्मापिंड,गदईपुर,निवि आबादी आदि विभिन्न धार्मिक स्थलों पर नतमस्तक हुए। IMG 20240225 WA0749इस शुभ मोके पर विधायक हैनरी ने समूह इलाका निवासियों को गुरु पर्व की बधाई दी और अपने विचार प्रकट करते हुए कहा की श्री गुरु रविदास जी ने लोगों को बिना भेदभाव के आपस में प्रेम करने की शिक्षा दी और इसी तरह से वे भक्ति के मार्ग पर चलकर संत रविदास कहलाए।उन्होंने कहा हमें गुरु रविदास महाराज जी की जयंती पर उनके दिए गए अनमोल वचनों को अवश्य पढ़ना चाहिए , ये जीवन जीने का सही मार्ग बताते हैं।IMG 20240225 WA0750हैनरी ने कहा श्री गुरु रविदास जी शांत और गंभीर स्वभाव के स्वामी थे। वे अपने युग के सर्वमान्य लोकनायक थे, जो दिन-रात संगत सेवा में लगे रहते थे। उनके मन में सभी धर्मो के प्रति अथाह स्नेह था। मानव-कल्याण के लिए उन्होंने आजीवन शुभ कार्य किए इसलिए हमे उनके दर्शाये हुए मार्ग पर चलकर धर्म की सेवा करनी चाहिए। प्रबधंकों द्वारा हैनरी को एक स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मोके पर पूर्व पार्षद गियान चंद सोढ़ी,परमजीत सिंह पम्मा,प्रताप कम्बोज,राकेश सरोहा,अनिल कुमार नीटा,राम किशन बिल्ला,बिल्लू संतोखपुरा,आत्मा राम,केवल किशन,साबी,मास्टर अशोक,नसीब चंद,चमन लाल,अमरीक चंद,ओम प्रकाश,राजकुमार,महिंदर पाल,,धर्मपाल,रवि चंद्र,डिम्पी,संदीप,योगराज,अजय कुमार,माखन,टेक चंद,काला,लाडी,गगन आदि भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page