कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सासंद चौधरी संतोख सिंह के परिवार के साथ दुख सांझा करने पहुंचे

by Sandeep Verma
0 comment

जालंधर ( एस के वर्मा ) : बीते दिनों में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जालंधर के सांसद चौधरी संतोख सिंह का हार अटैक आने पर निधन हो गया था जिस का दुःख सांझ करने के लिए सासंद चौधरी संतोख सिंह के निधन के बाद आज उनके बेटे विक्रम चौधरी और परिवार से साथ दुख सांझा करने के लिए कांग्रेस  अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे उनके आवास में पहुंचे। इस दौरान उनके साथ प्रताप सिंह बाजवा और नार्थ विधायक जूनियर अवतार हैनरी बावा उपस्थित रहे। इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हमें चौधरी संतोख सिंह के निधन पर बहुत दुख हुआ है। इस दौरान उन्होंने कहा कि परिवार पिछले करीब 100 वर्ष से पार्टी के साथ जुड़ा हुआ है। चौधरी परिवार कांग्रेस को मजबूत बनाने के साथ लोगों की समस्याओं का समाधान करते थे। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा वह पार्लियामेंट में जब मिलते थे तो उनके चेहरे पर हमेशा मुसकान दिखाई देती थी। उन्होंने कहा कि इस दुख को भरने और सहन करने की शक्ति भगवान उनके परिवार को दे, यही मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं।

Trident AD Trident AD
Trident AD
Trident AD Trident AD Trident AD Trident AD Trident AD

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page