शिमला दौरे पर गए पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और उनकी धर्मपत्नी अनीता कटारिया की तबीयत हुई खराब

Punjab Governor Gulab Chand Kataria and his wife Anita Kataria, who were on a Shimla tour, fell ill

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News Trident News

शिमला दौरे पर आए पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और उनकी धर्मपत्नी अनीता कटारिया की तबीयत खराब हो गई। वहीं, आईजीएमसी अस्पताल में कार्डियोलॉजी विभाग की टीम ने दोनों का ईको टेस्ट, ब्लड प्रेशर और अन्य स्वास्थ्य जांचें कीं।दोनों को सांस लेने में तकलीफ और असहज महसूस होने पर रात करीब 9 बजे इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) शिमला लाया गया। यहा अस्पताल के स्पेशल वार्ड में भर्ती कर उनका चेकअप किया गया आईजीएमसी में डॉक्टरों की विशेष टीम उनके स्वास्थ्य की पूरी देखभाल में जुटी रहीं। जानकारी देते हुए आईजीएमसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव ने बताया कि राज्यपाल और उनकी धर्मपत्नी को असहजता महसूस होने के बाद अस्पताल लाया गया था। सभी जरूरी जांचें की गई हैं और रिपोर्ट सामान्य पाई गईं हैं। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों लौट गए। डॉक्टरों के अनुसार, करीब रात 9:25 बजे राज्यपाल और उनकी पत्नी आईजीएमसी से छराबड़ा स्थित पंजाब के राज्यपाल के सरकारी निवास के लिए रवाना हो गए। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page