जालंधर के इस इलाके में पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News Trident News

जालंधर : फगवाड़ा में हुई सुधीर स्वीट शॉप फायरिंग के मामले में कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। इस सनसनीखेज मामले में वांछित चल रहे आरोपी कुलवंत सिंह उर्फ गोपा को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी।मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को आरोपी की लोकेशन की सटीक सूचना मिली थी, जिसके बाद विशेष टीम का गठन कर इलाके में घेराबंदी की गई। जैसे ही पुलिस टीम आरोपी के करीब पहुंची, उसने खुद को घिरता देख पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई इस गोलीबारी से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने भी तुरंत जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। दोनों तरफ से हुई क्रॉस फायरिंग में आरोपी कुलवंत सिंह उर्फ गोपा घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे काबू कर लिया।मुठभेड़ के बाद पुलिस टीम ने घायल आरोपी को मौके से उठाकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर अस्पताल के आसपास भी पुलिस तैनात कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार आरोपी की हालत स्थिर बताई जा रही है।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page