
जालंधर : शहीद भगत सिंह जी के शहीद दिवस के मौके पर शहीद भगत सिंह चौक पर मौजूद शहीद भगत सिंह जी की मूर्ति पर फूल मालाएं चढ़ाई गईं। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजिंदर बेरी ने कहा कि शहीद भगत सिंह जैसे शहीदों ने हमारे देश की शांति और खुशहाली के लिए कुर्बानी दी है, हमें अपने शहीदों को हमेशा याद रखना चाहिए। शहीदों के नाम पर सिर्फ वोट लेने वाली पंजाब की मौजूदा सरकार आज शहीदों को भूल चुकी है और सिर्फ विज्ञापनों की पार्टी बन गई है। आप को बता दें कि शहीद भगत सिंह ने 23 साल की उम्र में बलिदान दिया था और देश को आजाद करवाने में अहम योगदान दिया था। इन्हीं के कारण देश में हम आजादी की जिंदगी जी रहे है