सरदार सुखबीर सिंह बादल ने मुख्यमंत्री को 16 हजार रैलियां राज्य के खजाने से खर्च न करके आम आदमी पार्टी के खजाने पर आयोजित करने की चुनौती दी

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News Trident News

फिल्लौर : शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज मुख्यमंत्री भगवंत मान को चुनौती देते हुए कहा  है कि वह आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा प्रस्तावित 16 हजार रैलियों को राज्य के खजाने की अपेक्षा पार्टी के खर्चें पर आयोजित करना चाहिए। उन्होने कहा,‘‘ यदि आप ऐसा नही करते हैं तो यह साफ हो जाएगा कि यह पहल पंजाबियों की भलाई के लिए न होकर भ्रष्टाचार से प्रेरित है ।’’अकाली दल अध्यक्ष ने यहां पार्टी के हलका इंचार्ज बलदेव खैहरा के साथ एक विशाल रैली को संबोधित करने के बाद आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा पंजाबियों के सामने अपना झूठा रिपोर्ट कार्ड देने के लिए 16 हजार रैलियां और नुक्कड़ सभाएं आयोजित करने के फैसले पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।सरदार बादल ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार वहीं पुराने तौर-तरीके अपना रही है, जो उसने पहले रैलियां आयोजित करने और विज्ञापन देने के दौरान अपनाए थे। उन्होने कहा,‘‘ योजना पैसा लूटने की है विक्रेताओं को राज्य के खजाने से सरकारी पैसा दिया जाएगा और 40 से 50 फीसदी ‘कमीशन’ वापिस ले लिया जाएगा।’’लोगों से राज्य के खजाने की इस लूट की तुलना पूर्ववर्ती  अकाली दल सरकार के ट्रैक रिकाॅर्ड से करने के लिए कहते हुए सरदार बादल ने कहा,‘‘ जब हम सरकार में थे तो हमने कभी भी सरकारी खर्च पर कोई रैली आयोजित नही की थी। मौजूदा आम आदमी पार्टी सरकार न केवल सभी रैलियां सरकारी खर्च पर रैलियां करती है, बल्कि रैलियों में लोगों के आने-जाने के लिए राज्य परिवहन की बसों का भी इस्तेमाल करती है।’’यह कहते हुए कि इस सरेआम लूट ने सभी हदें पार कर दी हैं, अकाली दल अध्यक्ष ने कहा,‘‘ अब मुख्यमंत्री जालंधर में कमिशनर के घर पर अपनी बेटी का जन्मदिन मनाने जा रहे हैं, जिसे उन्होने बहुत ही भव्य तरीके से हथिया लिया है। टेंट और लग्जरी खानपान के अलावा , मेहमानों के मनोरंजन के लिए शीर्ष गायक भी उपलब्ध होंगें।’’सरदार बादल ने बताया कि एजेंसियां किस तरह से अकाली दल और सिखों के धार्मिक संस्थानों को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। उन्होने कहा कि हरियाणा के लिए एक अलग गुरुद्वारा कमेटी बनाने की सुनियोजित साजिश के तहत एस.जी.पी.सी को भंग किया गया। उन्होने कहा कि इसी तरह श्री हजूर साहिब और तख्त श्री पटना साहिब की प्रबंधक कमेटियों को राज्य सरकारों ने अपने कब्जे में ले लिया। उन्होने कहा कि एजेंसियां यही नही रूकी। उन्होने कहा,‘‘ इन तत्वों ने जत्थेदारों को मेरे खिलाफ कार्रवाई करने के लिए दबाव डाला और श्री दरबार साहिब में  सेवा करते हुए मुझे जान से मारने की कोशिश की गई।’’ सरदार बादल ने कहा कि मैं इस तरह के कृत्यों से न तो कभी डरा हूं न ही डरूंगा, मेरे लिए पार्टी और पंथ का गौरव सर्वोपरि है।’’पंजाब के लिए अपना दृष्टिकोण बताते हुए अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि अगली अकाली दल सरकार खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों की स्थापना के लिए वचनबद्ध है। उन्होने यह भी घोषणा की कि एक वल्र्ड स्क्लि यूनिवर्सिटी की स्थापना की जाएगी जो हर साल एक लाख  नौजवानों को कौशल प्रदान करेगी और इसके केंद्र प्रत्येक जिले में होंगें। उन्होने गांवों के ‘लाल डोरा’ में स्थित सभी संपत्तियां उन लोगों के नाम पर पंजीकृत की जाएगी , जो वहां रहते हैं।सरदार बादल ने कहा कि नौजवानों को 10 लाख रूपये का ब्याज मुक्त कर्जा दिया जाएगा, आटा-दाल योजना को दोबारा शुरू करने , बुढ़ापा पेंशन को बढ़ाकर 3100 रूपये प्रति माह और शगुन भत्ता बढ़ाकर 1 लाख रूपये किए जाने की घोषणा की। उन्होने यह भी घोषणा की कि टयूबवैल कनेक्शन से वंचित सभी किसानों को यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी और डेयरी और अन्य पशुधन उद्योग की स्थापना के लिए 75 फीसदी सब्सिडी दी जाएगी।इस अवसर पर वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, हीरा सिंह गाबड़िया, कुलवंत सिंह मनन, जरनैल सिंह वाहिद, मोहन सिंह बंगा, सुखदीप सिंह सुकर, के एस मक्खन भी मौजूद थे।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page