
जालंधर: शहर के एक बड़े स्कूल मालिक को पुलिस ने तड़के सुबह उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, मॉडल टाउन स्थित उसकी आलीशान कोठी में जलालाबाद पुलिस ने अचानक रेड की और महज़ 10 मिनट के भीतर उसे हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई।सूत्रों के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ पहले से ही गैर-जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज था, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने बिना समय गंवाए ऑपरेशन को अंजाम दिया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।बताया जा रहा है कि उक्त स्कूल मालिक का नाम पहले भी कई विवादों में सामने आ चुका है। उसके स्कूल में समय-समय पर विवाद होते रहे हैं, लेकिन हर बार वह सत्ताधारी पार्टी से जुड़े प्रभावशाली लोगों के साथ संबंधों के चलते बच निकलता रहा।इसके अलावा, आरोप है कि स्कूल मालिक ने अवैध रूप से कॉलोनियां काटने का काम भी किया है, जिससे उसकी गतिविधियों पर पहले भी सवाल उठते रहे हैं।अब गिरफ्तारी के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है और आरोपी को छुड़वाने के लिए पुलिस पर दबाव बनाए जाने की भी चर्चाएं सामने आ रही हैं। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कार्रवाई कानून के अनुसार की गई है और मामले की जांच जारी है।