
जालंधर : इंसानियत दा फैन एसोसिएशन रजि व श्री महावीर युवक मंडल द्वारा महावीर जयंती के उपलक्ष्य में महावीर भवन जालंधर में रक्तदान शिविर कैप का आयोजन किया गया इस मौक पर इंसानियत दा फैन एसोसिएशन रजि अध्यक्ष राघव जैन और कैशियर वासु जैन ने रक्तदान किया जानकारी देते हुए राघव जैन ने बताया कि रक्तदान महादान है और इससे जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है।यह शरीर में आयरन की मात्रा को नियंत्रित रखता है, जिससे हृदय रोगों का खतरा कम होता है।रक्तदान के बाद शरीर तेजी से नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण करता है।आप को बता दें कि पुरुष हर 3 महीने और महिलाएं हर 4 महीने में दोबारा रक्तदान कर सकती हैं। रक्तदान से पहले और बाद में भरपूर पानी पिएं और आयरन युक्त भोजन लें।इस मौक पर इंसानियत दा फैन के उपाध्यक्ष शुभम जैन और महासचिव गौरव जैन श्री महावीर युवक मंडल जालंधर अध्यक्ष क्रांति जैन व समूची टीम उपस्थित रही