
पंजाब में ‘जागत ज्योति श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) विधेयक-2026’ को राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने अपनी आधिकारिक मंजूरी दे दी है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट साझा करते हुए इस फैसले की जानकारी दी।पंजाब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी के मामलों को रोकने के लिए भगवंत मान सरकार द्वारा लाया गया ‘जागत ज्योति श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) विधेयक-2026’ एक कानून का रूप लेने के लिए तैयार है। पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने इस ऐतिहासिक विधेयक को अपनी आधिकारिक मंजूरी दे दी है।इस नए संशोधन विधेयक की सबसे बड़ी विशेषता इसमें सजा का कड़ा प्रावधान है। कानून लागू होने के बाद, यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का अनादर या बेअदबी करने का दोषी पाया जाता है, तो उसे उम्रकैद (आजीवन कारावास) की सजा दी जा सकेगी।