स. अमरजीत अमरी की प्रेरणा से युवाओं ने थामा भाजपा का दामन

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर : कैंट विधानसभा हलके के जंडियाला गांव में कई युवकों ने आज भाजपा के पूर्व देहाती प्रधान स. अमरजीत अमरी की अगुवाई में भाजपा ज्वाइन की। इन युवाओं को अमरी ने प्रदेश सचिव दमन बाजवा की उपस्थिति में भाजपा में शामिल करवाया। भाजपा में शामिल होने वालों में रिक्की भारद्वाज, निक्कू शर्मा, ऋषि वर्मा, करवल मोहन, पवन एवं विक्की भारद्वाज समेत कई युवा शामिल थे। इस अवसर पर स. अमरजीत सिंह अमरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भाजपा परिवार का विस्तार होता जा रहा है और इस लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी इंद्र इकबाल अटवाल की ही जीत होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सदैव देश के विकास को ध्यान में रखकर नीतियां बनाई हैं और इन्हीं नीतियों में जनता विश्वास जता रही है। भाजपा में हर वर्कर को सम्मान दिया जाता है। वहीं प्रदेश सचिव दमन बाजवा ने कहा कि युवा शक्ति की बदौलत ही भाजपा घर-घर मोदी के नारे को देश के हर स्थान तक पहुंचा रही है और पंजाब में भाजपा दिनोंदिन मजबूत होती जा रही है। इस अवसर पर हर्ष भारद्वाज, रमेश शर्मा, यश धीर, मधु शर्मा, मंदीप शुक्ला, अश्विनी सोंधी, रूप लाल, उमा शंकर, वरिंदर बब्बू एवं सुमित शर्मा भी उपस्थित थे।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page