
अमृतसर : अमृतसर में थाना भिंडी सैदां के एसएचओ को 2 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 27 अप्रैल को उन्हें अजनाला की अदालत में पेश किया, जहां से कोर्ट ने 1 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हेरोइन की एक खेप आई थी। आरोप है कि यह खेप एसएचओ शशपाल सिंह के पास पहुंची, लेकिन उन्होंने इसे जब्त कर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बजाय खुर्द-बुर्द करने की कोशिश की।मामले की भनक जैसे ही उच्च अधिकारियों को लगी, तुरंत कार्रवाई की गई और SHO को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद एसएसपी सोहेल मीर ने उसे सस्पेंड भी कर दिया।