

लुधियाना : विजिलेंस ने थाना नंबर 8 में तैनात (ASI) को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। मिली जानकारी के मुताबिक हैबोवाल कलां के रहने वाले राम ईश्वर की शिकायत पर की गई है। राम ईश्वर की बेटी अचानक लापता हो गई थी, जिसकी कानूनी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए वह लगातार थाने के चक्कर लगा रहा था। लेकिन वहां तैनात ASI मदद करने के बजाय मामले को टाल रहा था और FIR दर्ज करने और जांच शुरू करने के बदले 14,000 रुपये की रिश्वत मांग रहा था।आरोपी पुलिस अधिकारी ने एक मजबूर पिता से उसकी लापता बेटी की रिपोर्ट दर्ज करने के बदले हजारों रुपये मांगे थे।
पीड़ित के पिता ने अपना दम दिखाते हुए विजिलेंस ब्यूरो के दफ्तर संपर्क किया। शिकायत की जांच के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और जैसे ही राम ईश्वर आरोपी ASI हरदीप सिंह के पास पहुंचा, उसे विजिलेंस ने 14,000 रुपये रिश्वत देते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के पास से रिश्वत की रकम बरामद कर ली गई है और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम (विजिलेंस एक्ट) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।