

जालंधर : ईदगाह सुन्नी शाही जामा मस्जिद सेंटर ऑफ़ मुस्लिम पंजाब गुलाब देवी हॉस्पिटल रोड जालंधर में प्रधान एडवोकेट नईम खान की अध्यक्षता में ईद उल अज़हा की नमाज हर्षोल्लास व अकीदत के साथ अदा की गई जिसमें हजारों की तादात में लोगों ने नमाज अदा की, नमाज मस्जिद के इमाम कारी अब्दुल सुभान ने अदा करवाई और लोगों को कुर्बानी की महत्वता के बारे में बताया व भारत की शांति ,उन्नति आपसी भाईचारक सांझ के लिए दुआ करवाई।इस मौक पर मुख्य मेहमान सुशील कुमार रिंकू, इकबाल सिंह जिला अध्यक्ष शिरोमणि अकाली दल, अमृतवीर सिंह, बिट्टी आगाज़ एनजीओ आदि उपस्थित रहे
मस्जिद प्रधान एडवोकेट नईम खान ने कहा कि ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार त्याग और बलिदान का पर्व है जो हमें त्याग और बलिदान की भावना सिखाता है हमें नफरतों का त्याग कर मोहब्बत को आम करना चाहिए राजनीतिक पार्टियों को चाहिए कि वह नफरत फैलाना बंद कर देश में बेरोज़गारी,महंगाई, विदेश नीति, शिक्षा नीति, चिकित्सा सुविधा, आदि पर काम करना चाहिए।
एडवोकेट नईम खान ने मीडिया को संबोधन करते हुए कहा कि आज मुस्लिम समाज के इतने बड़े त्यौहार के मौके पर सेंटर ऑफ़ मुस्लिम पंजाब ईदगाह मस्जिद गुलाब देवी रोड जालंधर में सरकार की तरफ से किसी भी नुमाइंदे का मुसलमान समाज को मुबारकबाद देने न पहुंचना दर्शाता है कि आम आदमी पार्टी मुसलमान को सिर्फ और सिर्फ वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल कर रही है उन्होंने कहा कि तकरीबन 3 साल पहले मुख्यमंत्री श्री भगवान सिंह मान जी ने ईद के मौके पर लोगों को संबोधन करते हुए कहा था कि वह ईदगाह की डेवलपमेंट अगली ईद से पहले पहले करवा देंगे जो पिछली सरकारों ने नहीं करवाई मगर आज 6 ईद बीत जाने पर भी ना तो सरकार की तरफ से कोई नुमाइंदा ईदगाह में आया और ना ही ईदगाह की डेवलपमेंट का काम सरकार की तरफ से किया गया आने वाले 2027 के इलेक्शन में नईम खान ने चेतावनी देते हुए कहा कि आप पार्टी को दिखा देंगे की मुसलमान समाज की वोट के बिना उनकी सरकार नहीं बन सकती इसी के साथ उन्होंने दूसरी पार्टियों को भी कहा कि अगर उन्होंने मुसलमान से दूरी बनाई है तो मुसलमान समाज भी अपनी अलग दिशा बनाने को सोचने पर मजबूर हो जाएगा जिसका खामियाजा उनको 2027 में भुगतना पड़ सकता है
इस मौके पर विशेष तौर सैयद अली , मौलाना जाकिर रिजवी , सिकन्दर शेख, सरफराज खान, अरमान शेख, हाजी आबिद सलमानी, कलीम काजमी, एहसान खान, सैयद नजरुल, सकील खान ,बदरुल खान ,नईम ऑप्टिकल, शेख़ मुख़्तार , आलम भाई, शहादत भाई जब्बार नागरा के इलाबा हजारों लोग शामिल हुए।