

जालंधर : एंटी क्राइम एंटी क्रप्शन एसोसिएशन टीम ने जालंधर के डिप्टी कमिश्रर वरजीत वालिया को मिला।सबसे पहले सभी सदस्यों ने डी.सी. को गुलदस्ता देकर उनका स्वागत करते हुए जिला जालंधर में उनकी हुई नियुक्ती पर खुशी प्रकट की कैरों ने डी.सी. को एंटी क्राइम, एंटी क्रप्शन एसोसिएशन की गतिविधियों से भी अवगत करवाया, जिसके बारे में जानकर डी.सी. बहुत प्रभावित हुए और उन्होंने एसो. के कार्यों की प्रशंसा की। सुरिंदर सिंह कैरों द्वारा डी. सी. को शहर में घरेलू व कर्मीशियल सिलैंडरों की सरेआम धड़ल्ले से हो रही ब्लैक के बारे में भी अवगत करवाया।उन्होंने कहा कि खासकर घरेलू गैस सिलैंडर 14 किलो वाला 2500 से लेकर 4000 में बेचा जा रहा है जबकि हकीकत में उसकी कीमत साढ़े 900 रूपए है। डी.सी. द्वारा एसो. की इस शिकायत को बहुत ही गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही इसकी पूरी जांच संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए।इस मौके पर एसो. के नैशनल प्रधान सुरिंदर सिंह कैरों के दलजीत सिंह अरोड़ा, यशपाल सफरी सचिव, डा. ललित लवली उप प्रधान, डा. प्रवीण कुमार, डा. कुलंवत राय, कस्तुरी लाल, बलविंदर सिंह, कुलवीर सिंह व रणजीत सिंह भी मौजूद थे।