बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर लाठीचार्ज लोकतंत्र पर हमला, भाजपा सफाई कर्मचारियों के साथ खड़ी है: जालंधर भाजपा

The lathicharge on sanitation workers in Barnala is an attack on democracy; the BJP stands with the sanitation workers: Jalandhar BJP

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : बरनाला में अपनी जायज़ मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों पर पंजाब पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज की जालंधर भाजपा नेताओं ने कड़ी निंदा की है। जालंधर भाजपा प्रधान अशोक सरीन हिक्की ने बयान जारी कर कहा कि पंजाब सरकार ने सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उन पर बल प्रयोग कर लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन किया है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। सरीन ने कहा कि सफाई कर्मचारी समाज के सबसे मेहनती और कर्मठ वर्गों में से एक हैं। ये कर्मचारी दिन-रात शहरों और गांवों को स्वच्छ रखने का कार्य करते हैं तथा जनस्वास्थ्य की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे कर्मचारियों की जायज़ मांगों को सुनने और समाधान करने के बजाय उन पर लाठियां बरसाना पंजाब सरकार की असंवेदनशील और जनविरोधी कार्यशैली को दर्शाता है। अशोक सरीन बोले कहा कि सफाई कर्मचारियों की लंबित मांगों का तत्काल समाधान किया जाए तथा जिन कर्मचारियों पर बल प्रयोग किया गया है, उनके साथ न्याय सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने मांग की कि लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए और भविष्य में कर्मचारियों के साथ संवाद के माध्यम से समस्याओं का समाधान किया जाए। अशोक सरीन ने स्पष्ट किया कि भारतीय जनता पार्टी सफाई कर्मचारियों और उनकी सभी न्यायसंगत मांगों के समर्थन में मजबूती से खड़ी है। यदि पंजाब सरकार ने जल्द ही उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो भाजपा प्रदेशभर में सफाई कर्मचारियों के समर्थन में लोकतांत्रिक ढंग से संघर्ष को और तेज करेगी।सरीन ने पंजाब सरकार से अपील की कि टकराव का रास्ता छोड़कर सफाई कर्मचारियों से सम्मानपूर्वक बातचीत करे तथा उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान निकाले, ताकि उन्हें न्याय मिल सके।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page