

जालंधर : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो ने आज ऑनलाइन लाइव होकर E20 पेट्रोल के मुद्दे पर देश की जनता की आवाज बुलंद की। इस दौरान वार्ड नंबर 80 में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर अरविंद केजरीवाल जी का लाइव कार्यक्रम सुना।
इस अवसर पर अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन एवं वार्ड नंबर 80 के पार्षद श्री अश्वनी अग्रवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा आम जनता के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए आवाज उठाती रही है। उन्होंने कहा कि लोगों को होने वाले किसी भी नुकसान और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ पार्टी मजबूती से अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।
अश्वनी अग्रवाल ने कहा कि वार्ड नंबर 80 के कार्यकर्ता जनता के मुद्दों को लेकर हमेशा सक्रिय रहते हैं और भविष्य में भी लोगों के हक और अधिकारों के लिए पूरी मजबूती के साथ संघर्ष करते रहेंगे। इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।