शहीद भगत सिंह की सोच पर चलना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि: अमरजीत सिंह अमरी

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर ( एस के वर्मा ): शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस पर बुधवार को जंडूसिंघा में भारतीय जनता युवा मोर्चा की तरफ से नि:शु्ल्क मेडिकल कैंप लगाया गया। कैंप के दौरान मरीजों की फ्री स्वास्थ्य जांच की गई। कैंप में जिला देहाती भाजपा प्रधान अमरजीत अमरी ने कहा कि शहीद भगत सिंह की सोच हमारे लिए प्रेरणास्रोत है और इस सोच के साथ ही हम आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहीदों के सिरमौर भगत सिंह ने सदैव जुल्म के खिलाफ लड़ाई लड़ी। उन्होंने कहा कि देश प्रेम की जो सीख भगत सिंह ने हमें दी उस मार्ग पर चलना ही शहीद ए आजम को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि शहीदी दिवस पर हम सभी को इस बात का प्रण करना होगा कि देश प्रदेश को मजबूत बनाने में हमें कोई कोर कसर नहीं छोडऩी है। उन्होंने कहा कि आज हम सभी का फर्ज है कि हम अमर शहीदों के सपनों को पूरा करें। एक स्वस्थ, संपन्न एवं स्वच्छ भारत का निर्माण करें। इस अवसर पर राजीव पंजाब प्रदेश कार्यकारी सदस्य, नीना जैन जिला सचिव, विपुल पंडित जिला भाजयुमो प्रधान, भूपिंदर सिंह जिला महासचिव एससी मोर्चा, बाबा सौदागर सिंह डेरा निहंगसिंह वाला, तेजिंदर सिंह, जोगिंदर सिंह, गुरविंदर सिंह, मनमोहित, अरुण जैन, सुखमनप्रीत सिंह, राजबीर सिंह, संदीप, दमन बल्ली, गुरचरण सिंह आदि उपस्थित थे।

You Might Be Interested In
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page