मेयर विनीत धीर से मिला इंसानियत दा फैन एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल, भगवान महावीर मार्ग चौक के उद्घाटन समारोह का दिया निमंत्रण

A delegation of Insaniyat Da Fan Association met Mayor Vineet Dhir and invited him to the inauguration ceremony of Bhagwan Mahavir Marg Chowk.

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : इंसानियत दा फैन एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने जालंधर के मेयर विनीत धीर से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें भगवान महावीर मार्ग चौक के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पधारने का सादर निमंत्रण दिया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने समारोह की रूपरेखा पर भी चर्चा की।

साथ ही विनीत धीर को आम आदमी पार्टी के नॉर्थ जालंधर प्रभारी नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष राघव जैन ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

मेयर विनीत धीर ने इंसानियत दा फैन एसोसिएशन द्वारा समाज सेवा एवं धार्मिक कार्यों में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि भगवान महावीर स्वामी के अहिंसा, सत्य और मानवता के आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने भगवान महावीर मार्ग चौक के उद्घाटन समारोह के सफल आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

इस अवसर पर इंसानियत दा फैन एसोसिएशन के चेयरमैन ऋषभ जैन, अध्यक्ष राघव जैन, महासचिव गौरव जैन, उपाध्यक्ष उमंग जैन, संयुक्त सचिव शुभम चलाना, कोषाध्यक्ष वासु जैन, संयुक्त कोषाध्यक्ष वरुण जैन, कार्यकारिणी सदस्य उदित जैन एवं राहुल जैन, सलाहकार दीपक जैन, परमिष्ठी जैन एवं विनय जैन, मीडिया प्रभारी रोशन जसवाल तथा सदस्य तरुण अग्रवाल उपस्थित रहे।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page