वनीत धीर की शुकराना यात्रा से पहले चले दोनो गुटों में पथराव

Stone pelting between two groups before Vineet Dhir's thanksgiving visit

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर :  महानगर के धार्मिक स्थल में चर्चित गैंगस्टर आमने सामने हो गए हैं। पता चला है कि धार्मिक स्थल में ही बदमाशों के गैंग व उनके गुर्गों में ईंटे चली है। कुछ लोग घायल होने की सूचना है।जानकारी के मुताबिक जालंधर में नार्थ हल्के से मेयर विनीत धीर को हल्का इंचार्ज नियुक्त किया गया। इसके पश्चात विनित धीर द्वारा आज शाम शुकराना यात्रा का आयोजन किया गया था। आप को बता दे कि टांडा रोड़ पर स्थित धार्मिक स्थल में वनीत धीर के समर्थक इकट्ठे हुए। इस दौरान शहर के परस्पर विरोधी गुट भी शुकराना यात्रा में पहुंचे।इस दौरान एक गुट द्वारा अपने नेता का नाम लेकर नारेबाजी कर दी गई। जिससे विरोधी गुट द्वारा भी नारेबाजी की तो दोनो ग्रुपों में तल्खी बढ़ गई।इस दौरान दोनों गुटों के लोग आमने सामने आ गए। पता चला है कि दोनो गुटों में पथराव भी हुआ है। कुछ लोगों के घायल होने की भी सूचना है।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page