जालंधर : मोहल्ला बंदा बहादुर नगर मे छत से व्यक्ति की गिरने से मौत

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

जालंधर : थाना न: 2 के अंतगर्त आते मोहल्ला बंदा बहादुर नगर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां व्यक्ति देर रात घर की छत पर सोया हुआ था। स्थानीय लोगों के अनुसार छत से व्यक्ति की गिरने से मौत हो गई है। इस मामले की जानकारी मिलते ही व मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जानकारी देते हुए एएसआई अनिल कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी। मृतक की पहचान 58 वर्षीय सनोज कुमार निवासी बंदा बहादुर नगर के रुप में हुई है।सूत्रों से मिली जानकारी से पता चला कि मृतक सनोज रात सोने से पहले अपने की घर की छत पर हंगामा कर रहा था। उनका कहना है कि वह नशे का आदी था और यहां पर करीब 20 से 25 साल से यहीं रहा है। इलाका निवासियों का कहना है कि नशे के सेवन करने के कारण वह छत पर गिर गया होगा, जिससे उसकी मौत हो गई।

Trident News

Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page