महिला सम्मान और आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम, 35.50 लाख महिलाओं को मिली आर्थिक सहायता: अश्वनी अग्रवाल

A big step towards women's dignity and self-reliance, 35.50 lakh women received financial assistance: Ashwani Agarwal

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन अश्वनी अग्रवाल ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा मां-धियां सत्कार योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने की पहल की सराहना करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त, आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन प्रदान करने के उद्देश्य से लगातार जनहितैषी योजनाएं लागू कर रही है।

अश्वनी अग्रवाल ने कहा कि सरकार की इस पहल से प्रदेश की लाखों महिलाओं को सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि 1 अगस्त को 35 लाख 50 हजार महिलाओं के बैंक खातों में आर्थिक सहायता राशि सीधे ट्रांसफर की गई, जिससे बड़ी संख्या में महिलाओं और उनके परिवारों को आर्थिक संबल प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि यह सहायता राशि महिलाओं को घरेलू जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनने में भी सहायक सिद्ध होगी।

उन्होंने कहा कि मान सरकार की नीतियों के केंद्र में आम परिवार, महिलाएं, बुजुर्ग, युवा और जरूरतमंद वर्ग हैं। लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे सहायता राशि भेजने की व्यवस्था से पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनी है तथा बिना किसी बिचौलिए के पात्र महिलाओं तक योजना का लाभ पहुंच रहा है। इससे लोगों का सरकार पर विश्वास भी और मजबूत हुआ है।

अश्वनी अग्रवाल ने कहा कि किसी भी समाज के समग्र विकास में महिलाओं की आर्थिक भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। जब महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होती हैं तो परिवार, समाज और प्रदेश के विकास को नई गति मिलती है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उसे धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करना आवश्यक है और पंजाब सरकार इसी सोच के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार महिला कल्याण के क्षेत्र में लगातार जनहितैषी निर्णय ले रही है। महिलाओं के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर सरकार ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि उनकी आर्थिक सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल हैं।
अश्वनी अग्रवाल ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में भी मान सरकार महिलाओं के कल्याण, आर्थिक सुरक्षा और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए इसी प्रकार लोकहितकारी एवं जनकल्याणकारी फैसले लेती रहेगी।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page