

जालंधर : 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी जालंधर के जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की के नेतृत्व में शहर के 18 मंडलों में चलाए जा रहे “हर घर तिरंगा अभियान” के अंतर्गत आज जालंधर केंद्रीय मंडल नंबर 5 में मंडल अध्यक्ष इंजी. चंदन रखेजा की अध्यक्षता में गुरविंद्र मुल्तानी के विशेष सहयोग और पूरी टीम के एकजुट प्रयास से विशाल एवं भव्य तिरंगा यात्रा का सफल आयोजन किया गया।इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में भाजपा पंजाब के उपाध्यक्ष और तिरंगा यात्रा के इंचार्ज राकेश राठौर उपस्थित हुए। तिरंगा यात्रा में भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले देशभक्तों के “भारत माता की जय” और राष्ट्रभक्ति के जयघोष से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंग गया।
इस अवसर पर मंडल 5 के प्रभारी गोल्डी भाटिया, वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज अग्रवाल, डॉ. राकेश रखेजा एंव हरिंदर सिंह काहलों, शाम शर्मा, अरुण खुराना, इंजी. चंदन रखेजा, गुरविंदर सिंह मुल्तानी, सनी शर्मा, मुनाष नडा, जे.पी. पांडेय, अमरजीत कुमार ढिलवां, गुरमीत सिंह, मुनीष नड्डा, सचिन शर्मा, समीर शर्मा, सहदेव शर्मा, जे.एस. राणा, हेमराज, रमेश वर्मा, पवन कुमार, दविंदरपाल शर्मा, सोढ़ी राम, भूपिंदर अन्नू, अंजू डेविड, ओमप्रकाश,सोढी राम, विशाल, प्रदीप, अर्जुन, अमन सुदेरा, गौरव, नसीब बुग्गा, नरेश कुमार, भीम सिंह, राजकुमार लक्की, नवीन प्रभाकर, शिव नारायण राय, कालीचरण, भूपिंदर सिंह, जरनैल डिपला, रविंदर सोनकर, राजविंदर घुम्मण, भवनीत सिंह, मनजीत मीता, गीता रानी, तरुणा, सुरिंदर भारती, शाम लाल, जरनैल जीता, गोलू सहित मंडल 5 की टीम के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सैकड़ों देशप्रेमी नागरिक उपस्थित रहे।
मंडल अध्यक्ष इंजी. चंदन रखेजा ने तिरंगा यात्रा की सफलता के लिए मंडल 5 की पूरी टीम, सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से तिरंगा यात्रा के लिए मंडल में सह-इंचार्ज गुरविंदर सिंह मुल्तानी द्वारा तिरंगा यात्रा की सफलता के लिए दिए गए विशेष सहयोग के लिए उनका धन्यवाद किया।
सखेजा ने कहा कि तिरंगा केवल हमारे देश का ध्वज नहीं, बल्कि भारत की एकता, अखंडता, गौरव और वीरता का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से देशवासियों में राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि मंडल 5 की पूरी टीम भविष्य में भी राष्ट्रहित एवं जनसेवा से जुड़े प्रत्येक अभियान में इसी उत्साह और एकजुटता के साथ कार्य करती रहेगी।