

जालंधर : नार्थ हल्के के अंतर्गत वार्ड न 78 के सोढल नगर में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया जिसमे मुख्य अतिथि क्षेत्र के विधायक व् आल इण्डिया कांग्रेस के सदस्य जूनियर अवतार हैनरी अपने साथियों सहित पहुंचे। इस मोके पर विधायक हैनरी ने उपस्तिथ जनता को सम्बोदित करते हुए कहा की देश को गौरवशाली स्वतंत्र राष्ट्र बनाने में जिन देशभक्तों ने अपना बलिदान दिया हमे उन्हें हमेशा याद करना चाहिए क्यूंकि आज शहीदों के बलिदान की बदौलत ही हम खुली हवा में सांस ले रहे है उन्होंने कहा वह सब उन शहीदों की देन है जिन्होंने हमारे देश को आजाद कराने के लिए हमारे देश के महान नेता और स्वतंत्रता सेनानी महात्मा गांधी, भगत सिंह, चन्द्रशेखर आजाद, लाला लाजपत राय, सरदार वल्लभ भाई पटेल, लाल बहादुर शास्त्री ने अपना सारा जीवन देश के लिए कुर्बान कर दिया। भारत को एक आजाद देश बनाने के लिए इन लोगों ने अंग्रेजों के खिलाफ लगातार लड़ाई लड़ी। अपने देश के लिए हम इनके समर्पण को कभी नहीं भूल सकते हैं और हमें ऐसे महान अवसरों पर इन्हें याद करते हुए सलामी देनी चाहिए। केवल इन लोगों की वजह से ये मुमकिन हुआ कि हम अपने दिमाग से सोच सकते हैं और बिना किसी दबाव के अपने राष्ट्र में मुक्त होकर रह सकते हैं। उनके इस बलिदान को हम कभी भी भुला नहीं सकते हैं और हमे उन्हें हमेशा एक महान उत्सव और समारोह के जैसे ही दिल से याद करना चाहिए यह पावन पर्व हमारे राष्ट्र के गौरव, स्वाभिमान और उन अमर बलिदानियों की अद्भुत वीरता का प्रतीक है, जिन्होंने देश की आज़ादी और सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित किया। उनके साहस और त्याग को नमन।
हैनरी ने कहा का नौजवान जो नई सोच रखते हैं समाज को आगे लेकर जाने की इच्छाशक्ति रखते हैं और ईमानदारी से वह सबकुछ करने का जिससे समाज में बदलाव आए उन नौजवानों को आगे आना चाहिए। युवा ही इसकी दिशा बदल सकते हैं। अच्छी पढ़ाई और ज्ञानवान यूथ को इसके प्रति सोचना होगा। उन्होंने कहा नोजवानो को नशे आदि का सेवन छोड़कर जनता और समाज के हितों के बारे में सोचना होगा। इसके बाद समाज में बदलाव निश्चत होना तय है। उन्होंने कहा आज भी अच्छे घरों के उच्च शिक्षित युवा राजनीति में अपना करियर बनाना चाहते हैं। कई विसंगतियां जो हमें देश की राजनीति में दिखती हैं तो उन्हें दूर करने के लिए देश के युवाओं को आगे आना होगा सिल्वर पर्ल प्री स्कूल के विधार्थियों द्वारा देश भक्ति की प्रस्तुतियां भी पेश की गई जो सामरोह का विशेष आकर्षण रही।
इस अफसर पर हरजीत बिट्टू,डा आनंद,सन्नीकुमार,सुरेश,उमेश काका,विनी छाबड़ा,श्री राम जग्गी,सुमित बेरी,संजू नारंग ,राजेश कुमार ,सन्नी मरवाहा,बब्बू मान,कुकू, प्रदीप शर्मा,लड़ी,नीलम मरवाहा,टोनी सेठी,मेषों शर्मा,रजनी भगत,किरण भगत,रजनी पासी,सूरज आदि भारी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद थे।