पंजाब राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल ने शाहकोट में सुनी सफाई कर्मचारियों की समस्याएं

Punjab State Safai Karamchari Commission Chairman Chandan Grewal listened to the problems of sanitation workers in Shahkot.

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

शाहकोट (जालंधर) : पंजाब राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल ने आज शाहकोट पहुंचकर अधिकारियों और सफाई कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठक की।बैठक के दौरान चेयरमैन चंदन ग्रेवाल ने सफाई कर्मचारियों के सामने आने वाली समस्याओं को सुना और मौके पर मौजूद अधिकारियों को इनका जल्द से जल्द उपयुक्त समाधान करने के निर्देश दिए। श्री ग्रेवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार और पंजाब राज्य सफाई कर्मचारी आयोग सफाई कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने ठेके के आधार पर काम कर रहे सफाई कर्मचारियों के हित में ऐतिहासिक फैसला लेते हुए इनकी मासिक तनख्वाह 20,500 रुपये कर दी है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा सफाई कर्मचारियों की भलाई के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है और उनकी बेहतरी सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जा रही।

ग्रेवाल ने ठेके के आधार पर काम करने वाले सफाई कर्मचारियों की तनख्वाह में वृद्धि संबंधी लिए गए फैसले के लिए पंजाब सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी शहरों की सफाई व्यवस्था की रीढ़ की हड्डी हैं और पंजाब सरकार सफाई कर्मचारियों की भलाई के लिए पूरी तन्मयता से काम कर रही है। उन्होंने सफाई कर्मचारी यूनियनों की भी सराहना की कि जिन्होंने पंजाब सरकार की पहल के बाद तुरंत हड़तालें समाप्त करके प्रदेश के शहरों की उचित ढंग से साफ-सफाई सुनिश्चित की। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार और पंजाब राज्य सफाई कर्मचारी आयोग द्वारा भविष्य में भी नगर निगमों, नगर कौंसिलों और नगर पंचायतों में काम कर रहे सफाई कर्मचारियों की भलाई के लिए प्रयास लगातार जारी रहेंगे।

इस अवसर पर अन्य के अलावा आप नेता परमिंदर सिंह पंडोरी, कार्यकारी अधिकारी शाहकोट जगतार सिंह, कौंसलर प्रवीण ग्रोवर, सतीश रिहान, बूटा सिंह तथा हलका कोऑर्डिनेटर जतिंदर पाल बल्लां के अलावा अन्य हस्तियां मौजूद थी।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page