

जालंधर : पुलिस कमिश्नरेट के मुख्तियार राय एडीसीपी 1 की अध्यक्षता में पुलिस पब्लिक रिलेशन मीटिंग का आयोजन हुआ. इस बैठक का मुख्य मकसद पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास, संवाद और समन्वय को मजबूत कर क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का माहौल तैयार करना था मीटिंग के दौरान इलाका पार्षद, बाजार कमेटी प्रधान व अन्य काफी दुकानदार भी उपस्थित रहे बैठक के दौरान इलाका के बाजारों के विकास और सुरक्षा से जुड़े कई अहम मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई, जिसमें युवाओं में नशे की प्रवृत्ति पर रोक, चोरी की घटनाओं पर लगाम, मादक पदार्थों की अवैध बिक्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई और सड़क सुरक्षा जैसे विषय प्रमुख रहे इस मौक पर मुख्तियार राय एडीसीपी 1 ने कहा कि थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखना पुलिस की प्राथमिकता है. अपराध, नशा और असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जायेगा. इसमें आम जनता का सहयोग सबसे महत्वपूर्ण है. पुलिस और जनता मिलकर ही सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण समाज का निर्माण कर सकते इसी के साथ ही मुख्तियार राय एडीसीपी 1 ने कहा कि नशा समाज की सबसे बड़ी बुराइयों में से एक है युवाओं को इससे दूर रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. यदि कहीं भी मादक पदार्थों की बिक्री, चोरी या किसी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की सूचना मिले, तो लोग बिना संकोच पुलिस को जानकारी दें. हर सूचना पर त्वरित कार्रवाई की जायेगी. इस मौक पर एसीपी नॉर्थ करनैल सिंह,थाना प्रभारी जतिंदर सिंह उपस्थित रहे