वोटर कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप रविवार को

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर ( एस के वर्मा ): भारत चुनाव आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची को और अधिक पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से 16 अक्तूबर को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ने के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है।.डिप्टी कमिशनर-कम-जिला चुनाव अधिकारी जसप्रीत सिंह ने इस संबंध में बताया कि रविवार को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान केंद्रों पर बीएलओ द्वारा आयोजित कैंप में मतदाताओं द्वारा फार्म 6-बी में आधार नंबर इकठे किए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि आधार कार्ड की जानकारी सांझा करना मतदाता की इच्छा पर निर्भर है। यदि किसी मतदाता के पास आधार कार्ड नहीं है या वह अपना आधार कार्ड नंबर प्रदान करने में असमर्थ है, तो वह अपने वोट को मान्य करने के लिए स्व-वैराफाई दस्तावेज के रूप में फार्म -6 बी में सूचीबद्ध 11 अन्य दस्तावेजों में से एक को जमा कर सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी के निर्देशानुसार सभी ग्रुप सुपरवाईजरों और बीएलओ द्वारा हर महीने के एक रविवार को आधार डेटा एकत्र करने के लिए इस तरह के विशेष कैंप आयोजित किए जा रहे है, जिसके तहत 20 नवंबर, 4 दिसंबर, 8जनवरी 2023, 5 फरवरी 2023 और 5 मार्च 2023 को इस तरह के कैंप आयोजित किए जाएगे। डिप्टी कमिशनर ने जिले के मतदाताओं से इस अभियान/कैंप में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह किया।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page