


जालंधर : जिला कांग्रेस कमेटी जालंधर शहरी के वाइस प्रेजिडेंट नॉर्थ हल्का इंचार्ज वार्ड 81 गुलशन सोढ़ी ने बड़े कड़े शब्दों से निंदा करते हुए कहा कि पंजाब सरकार की लापरवाही अब आए दिन हदें पार कर चुकी है। आप को बता दें कि महीनों से बुजुर्ग, विधवाएं और दिव्यांग पेंशन का इन्तजार कर रहे हैं, और सरकार उन्हें उनके हक के पैसों से भी वंचित कर रही है। पंजाब सरकार का यह रैवया सही नहीं है सोढ़ी ने पेंशन रोककर सरकार ने साबित कर दिया है चुनावों के समय बड़े-बड़े वादे करने वाली आप सरकार आज अपने ही वादों की कब्र पर खड़ी है। वार्ड इंचार्ज गुलशन सोढ़ी ने कहा कि जिस पेंशन पर बुजुर्ग अपना इलाज कराते हैं, विधवाएं घर चलाती हैं और दिव्यांग अपनी बुनियादी जरूरतें पूरी करते हैं, उसी पेंशन को रोककर सरकार ने गरीबों को खुलेआम यातना देने का काम किया है बुजुर्ग दवाइयों के लिए तरस रहे हैं, विधवाएं उधार लेने को मजबूर हैं और दिव्यांगों के घरों में चूल्हे तक ठंडे पड़े हैं। अगर यह सरकार इसे ‘बदलाव’ कहती है, तो पंजाब कभी भी ऐसा बदलाव स्वीकार नहीं करेगा।

