


श्री साई बाबा संस्थान विश्वस्त व्यवस्था (शिरडी), के सहयोग से श्री साई मिलन सेवा संघ (रजि) जालन्धर द्वारा 7 दिसम्बर 2025, दिन रविवार को भव्य श्री साई चरण पादुका शोमा यात्रा व दर्शन उत्सव का भव्य आयोजन दोपहर 1 बजे से रात्रि 10 बजे तक स्थान : साई दास स्कुल ग्राऊड, पटेल चौंक, जालन्धर किया जा रहा है। प्रैस कांफ्रेंस में जानकारी देते हुए संघ के सप्रस्त भूषण आन्नद, चैयरमेन राजिन्द्र शर्मा, प्रधान रविन्द्र कुमार, महासचिव सैक्ट्री पुनीत चोपड़ा ने बताया की शिरडी संस्थान द्वारा देश की भिन्न-भिन्न शहरों में श्री साई जी की पवित्र चरण पादुका जो व आपने जीवन काल में प्रयोग करते थे। भक्तों के दर्शनों के लिए लाई जा रही है।आप को बात दे श्री साई पादुका का आगमन पंजाब में पहली बार केवल जालन्धर शहर में आयोजित हो रहा है। श्री साई पादुका दर्शन सेवा बहुत ही सौभाग्य से हमारे संघ को प्राप्त हुई है। जिसके लिए हम श्री साई बाबा संस्थान विश्वस्त व्यवस्था (शिरडी) का अति आभार व्यक्त करते है। श्री साई चरण पादुका शोभा यात्रा प्रात 10 बजे प्रभु श्री राम चौंक से साई दास स्कूल तक निकाली जा रही है।और भक्तों के लिए दोपहर 1 बजे से रात्रि 10 बजे तक श्री साई पादुका दर्शन साईं दास स्कूल में बने पडाल जा रही है श्री साई बाबा की नियमित आरती भी शिरडी से आये हुए पुजारियों द्वारा करवाई जायेगी एंव श्री शिरडी संस्थान से सीईओ गोरक्ष गाडिलकर (आईएएस) भी आपने आधिकारियो सहित विशेष तौर पर शिरडी से पधार रहे है। यह कार्यक्रम गोरक्ष गाडिलकर के दिशा निर्देश पर करवाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में टीवी के प्रसिद्ध धारावाहिक साई बाबा के अभिनेता श्री मुकल नाग विशेष तौर पर शौभा यात्रा व दर्शन स्थल पर उपास्थित रहेगें। इस प्रोग्राम क्रार्यक्रम में मंच संचालक राकेश कुमार (केशु) द्वारा किया जायेगा। जिसमें श्री साई महिमा का गुणगान शिवांग बेटा (लुधियाना वाले), पारस जैन (शिरडी वाले) व पंकज राज (दिल्ली वाले) द्वारा किया जायेगा। श्री साई भक्तो के बैठने के लिए 260 एक्स 105 का विशाल पंडाल तैयार करवाया जा रहा है व आने वाले श्री साई भक्तो के लिए विशाल भण्डारा भी चलता रहेगा। इस दौरान संघ सदस्य पवन शर्मा, नरिन्द्र सोबती, टिक्का लाल आरोड़ा, अशोक मेहता, मनोज शर्मा, राकेश सिक्का, विनोद मेहता, राजेश साही, हरीश कुमार, दिनेश सुरी, राजेश कुमार, संजय सिक्का, तरूण मेहता, सुमित कुमार, पुनीत भाटिया, मनीश कुमार, अमन अरोड़ा, ईशान दुआ, ओम सेतीया, दिनेश छाबड़ा, दीपक कनोजिया, विशाल कुमार, जोहनी खुराना, अभिषेक सेठ, पुनीत थापर, निमिश कोचड़, निखिल महेन्दु, अखिल महेन्दु, नितिश शर्मा, क्रातिक गोगना, गौरा, साहिल गेड़ा, आदि उपस्थति थे।

