डिप्टी कमिश्नर ने कर्मचारियों के साथ सांझा की दीवाली की खुशियाँ

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर ( एस के वर्मा ): डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह ने आज जिला प्रशासकीय परिसर में कार्यरत कर्मचारियों के साथ दीपावली के पावन पर्व की खुशी सांझा की और उन्हें उपहार बाँटे। डिप्टी कमिश्नर ने स्थानीय जिला प्रशासकीय परिसर में एक साधारण समारोह के दौरान कर्मचारियों को उपहार बाँटते हुए दीपावली के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि दीपावली दीपों का त्योहार है, जिसे खुशियां बाँटकर मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि दीपों का त्योहार दीपावली न केवल हर घर को रोशन करता है बल्कि अंधकार पर प्रकाश की जीत, बुराई पर अच्छाई और निराशा पर आशा की जीत का भी प्रतीक है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि दीपावली का पर्व भाईचारे को मजबूत करने के साथ-साथ सभी के लिए सुख-समृद्धि लेकर आएगा। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर ने यह भी कहा कि दिवाली के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा एक विशेष पहल तौर पर अभियान शुरू किया गया है, जिसके तहत शहरवासी जरूरतमंद बच्चों के लिए खिलौने दान कर सकते है। उन्होंने कहा कि इसके लिए जिला प्रशासकीय परिसर स्थित सर्विस सेंटर और जिला बाल सुरक्षा इकाई कपूरथला चौक पर बॉक्स लगाए गए है, जहां शहरवासी नए या पुराने खिलौने दान कर सकते है। उन्होंने शहरवासियों को 23 अक्तूबर तक चलने वाले इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का न्योता देते हुए कहा कि यह दीपावली जरूरतमंद बच्चों को खुशियां देकर मनाई जानी चाहिए। इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) वरिंदरपाल सिंह बाजवा, एसडीएम जै इंदर सिंह और बलबीर राज सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page