भाजपा विकास की दुश्मन, गुजरात को बर्बाद किया: विधायक रमन अरोड़ा

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News Trident News

जालंधर ( एस के वर्मा ): केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के विधायक रमन अरोड़ा अपनी पूरी टीम के साथ इन दिनों गुजरात में चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। वह मांगरोल विधानसभा से आप उम्मीदवार पीयूष परमार के लिए प्रचार कर रहे हैं। विधायक रमन अरोड़ा ने अपनी टीम के साथ आज मांगरोल विधानसभा के अंतर्गत आते चोरवाड़ में जनसम्पर्क अभियान चलाया। इस अवसर पर विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि भाजपा स्वभाव से विकास की दुश्मन है। वह लोगों को मुसीबत में जीने के लिए छोड़ देती है लेकिन आम आदमी पार्टी गुजरात को विकास की नई ऊंचाई पर ले जा सकती है। इसलिए इस बार गुजरात में आम आदमी पार्टी सरकार जरूरी है। उन्होंने कहा कि अब लोगों को समझ आ गया है कि भाजपा ने गुजरात को बर्बाद करके रख दिया है। भाजपा का इतिहास झूठे वादे कर रहा है। साथ ही विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि आज पूरे देश के लोग आम आदमी पार्टी पर बहुत विश्वास करते हैं और देश का ये भरोसा गुजरात में भी लगातार मजबूत होता जा रहा है। इस मौके पर विधायक रमन अरोड़ा टीम के वरिष्ठ आप नेता रविंदर बंसल सहित गौरव अरोड़ा, आतिश अरोड़ा, अमनदीप सिंह (कीनू ), दीपक कुमार दायमा, संजीव कुमार (राणा), प्रधान दीना नाथ, हैप्पी मिन्हास, करण शर्मा, निखिल शर्मा, हितेश चड्ढा इत्यादि उपस्थित थे।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page