जालन्धर ( एस के वर्मा ): हंस राज महिला महाविद्यालय, जालंधर की उन्नत भारत अभियान टीम ने प्राचार्य प्रो. डॉ. अजय सरीन के कुशल मार्गदर्शन में गांव धालीवाल में औषधीय वृक्षारोपण किया। धालीवाल गांव के सम्मानित सरपंच मनदीप सिंह द्वारा नीम, अर्जुन छल, आम, जामुन, सुगरफ्री, तुलसी, आंवला और कड़ी पत्ता जैसे विभिन्न औषधीय पौधे रोपे गए। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने उन्नत भारत अभियान टीम के प्रयासों की सराहना की, जिसमें डॉ. मीनाक्षी दुग्गल मेहता, डॉ. अंजना भाटिया, सुशील कुमार, उर्वशी, शेफाली कश्यप, अलका शर्मा शामिल हैं। प्रभारी, विधिक साक्षरता प्रकोष्ठ) और उन्हें भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रखने के लिए प्रेरित किया। टीम के साथ अरविन्द चांडी (स्टाफ सदस्य) भी उपस्थित थे।







