हिमाचल प्रदेश के नए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की कोरोना पॉजिटिव आई रिपोर्ट

by Sandeep Verma
0 comment
Trident AD

शिमला: हिमाचल प्रदेश के नए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं सीएम ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी नहीं मिल पाएंगे। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू नई दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मुख्यमंत्री का नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने का कार्यक्रम था, जिसे स्थगित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। साथ ही सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। बीते दिनों में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शामिल होकर कई किलोमीटर तक पैदल सफर किया था। हिमाचल प्रदेश की 14वीं विधानसभा का प्रथम सत्र 22 से 24 दिसंबर तक विधानसभा सदन तपोवन धर्मशाला में होना है। इस बाबत अधिसूचना जारी हो चुकी है। वहीं प्रोटेम स्पीकर चंद्र कुमार को राजभवन शिमला में आज राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर शपथ दिलाएंगे। सीएम सुक्खू ने इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होना था लेकिन अब उनकी गैर मौजूदगी में ही शपथ होगी।

Trident AD

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786