पंजाब के श्री फतेहगढ़ साहिब से नतमस्तक होकर ,राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा  से शुरू

by Sandeep Verma
0 comment
Trident AD

फतेहगढ़ साहिब : पंजाब के श्री फतेहगढ़ साहिब से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा  से शुरू हो चुकी है। इस दौरान राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस के बड़े नेता भी शामिल हुए है। राहुल गांधी की यात्रा को समर्थन देने के लिए बड़ी संख्या में समर्थक भी पहुंच रहे है। IMG 20230111 WA0198   यात्रा की शुरुआत राहुल गांधी ने सिर पर पगड़ी सजा कर गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में नतमस्तक होकर की। गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के बाद राहुल गांधी गुरुद्वारा ठंडा बुर्ज में नतमस्तक हुए।उसके बाद राहुल गांधी ने हज़रत सैफ़ुद्दीन फ़ारूक़ी, रौज़ा शरीफ़ में माथा टेका। जिसके बाद राहुल गांधी सरहिंद बस स्टैंड के पास ध्वज हस्तांतरण समारोह में पहुंचे, जहां से राहुल गाँधी की “भारत जोड़ो यात्रा” की शुरुआत हुई।IMG 20230111 WA0197                    सरहिंद की दाना मंडी में फ्लैग एक्सचेंज सेरेमनी के दौरान हरियाणा कांग्रेस के नेताओं ने पंजाब कांग्रेस के नेताओं को यात्रा का फ्लैग सौंपा। इस दौरान कांग्रेस के नेता व वर्कर भी इस यात्रा में शामिल है। इसके बाद राहुल गांधी ने जनता को संबोधित करने के बाद पद यात्रा का प्रारंभ किया।

Trident AD
Trident AD

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786