भारत जोड़ो यात्रा जम्मू कश्मीर के बनिहाल में रोक दी गई

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

जम्मू कश्मीर ( व्यूरो ): राहुल गांधी के दोबार निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा जम्मू कश्मीर के बनिहाल में रोक दी गई। कांग्रेस पार्टी का आरोप है कि यात्रा में सुरक्षा नहीं मिल रही है। इस वजह से यात्रा को रोकना पड़ा है। कांग्रेस ने कहा कि जब तक हमें सुरक्षा नहीं मिलती, यात्रा का आगे बढ़ना खतरे से खाली नहीं है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में सुरक्षा में चूक हुई है। हमें सुरक्षा नहीं मिल रही है। ऐसे में हम राहुल गांधी को इस तरह से आगे नहीं जाने दे सकते। उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी जाना भी चाहते हैं, तब भी हम उन्हें आगे नहीं जाने देंगे। उन्होंने कहा पिछले 15 मिनट में सुरक्षा में चूक हुई है।राहुल गांधी की यात्रा आज 9 बजे शुरू हुई थी। यात्रा रामबन से अनंतनाग जानी थी। इससे पहले बनिहाल में नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए यात्रा में शामिल होने से पहले उन्होंने कहा कि वह यात्रा में इसलिए शामिल हुए। क्योंकि उन्हें देश की छवि की ज्यादा चिंता थी। उन्होंने कहा, “हम किसी व्यक्ति की छवि के लिए नहीं बल्कि देश की छवि के लिए इसमें शामिल हुए हैं।” अब्दुल्ला ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली जम्मू-कश्मीर की आवाज नहीं सुनता है। हमारी आवाज दबाई जाती है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कश्मीरी पंडित परिवार से आते हैं।

Trident News

Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page